संघ पृष्ठभूमि के वरिष्ठ लेखक डॉ.अखिलेश द्विवेदी बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष


     वरिष्ठ संवाददाता

9अक्तूबर ,न.दि.- बाहरी दिल्ली जिले के नांगलोई जाट मंडल,वार्ड 46 में भाजपा दिल्ली प्रदेश ने वरिष्ठ कवि,कथाकार,उपन्यासकार डॉ. अखिलेश द्विवेदी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।डॉ. अखिलेश द्विवेदी संघ से द्वितीय वर्ष शिक्षित और संघ के कई दायित्वों पर रहे।वह साहित्य परिषद में विभाग अध्यक्ष थे।भाजपा से उनका जुड़ाव कई वर्षों से था।उनकी रुचि और कार्य देखते हुए बूथ,मंडल,जिले और प्रदेश में पूर्वांचल मोर्चे में भी उन्हें पहले जिम्मेदारी दी गई थी।भाजपा विस्तारक के रूप में उन्होंने विकासपुरी विधानसभा में कार्य किया।उनके अध्यक्ष बनने पर नांगलोई व मुंडका से पूर्व विधायक मनोज शौकीन,पूर्व निगम पार्षद सुरेंदर मोहन पांडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रावत ,पार्षद श्रीमती पूनम सुरेंदर सैनी,पूर्व पार्षद श्रीमती शिवांगी पांडेय और पार्षद श्रीमती मोनिका गोयल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।बातचीत में डॉ.अखिलेश द्विवेदी ने अपने जिलाध्यक्ष सियाराम शरण ,जिला प्रभारी डॉ.योगेश आत्रेय,सह प्रभारी संजीव शर्मा,पूर्वांचल मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा,उत्तर पश्चिम लोकसभा से सांसद योगेंद्र चंदोलिया,प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार राणा,भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे संगठन ने यह जिम्मेदारी दी है,इसके लिए मैं अपने सभी नेताओं को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा।इसके साथ ही उन्होंने जिला उपाध्यक्ष प्रशांत चौधुर,धर्मवीर कौशिक और भगवान मिश्रा का विशेष आभार व्यक्त किया।उन्होंने साथ वाले वार्ड 47, निहाल विहार से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष और मित्र गोविंद राय को भी शुभकामनाएं प्रेषित की।ज्ञात हो कि डॉ. अखिलेश द्विवेदी को पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में असाधारण कार्य के लिए भी जाना जाता है।उन्होंने कम उम्र में ही पच्चीस महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी हैं।उन्हें ग्रामीण अंचल पर लिखे गए उनके चर्चित उपन्यास "आंवें की आग" के लिए विक्रमशिला विद्यापीठ से (विद्या वाचस्पति)"डॉक्टर" की मानद उपाधि मिली है।हिंदी अकादमी दिल्ली से कई बार कहानी लेखन के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।देश - विदेश की कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने अनेकों बार पुरस्कार दिए और सम्मान किया है। साहित्य और राजनीति के घालमेल पर प्रश्न पूछने पर अखिलेश द्विवेदी ने मुस्कराकर कहा कि भाजपा कलमकारों और कलाकारों का सम्मान करती है।लेकिन उन्हें यह दायित्व लेखक होने के कारण नहीं समाज में और संगठन में लगातार कार्य करने के कारण मिला है।साहित्य और राजनीति का एक ही उद्देश्य है ,वह है समाज और देश का हित करना।अब और अधिक सशक्त रूप से वह समाज की सेवा कर सकते हैं।उन्हें दायित्व मिलने पर लेखक समाज,पूर्वांचल समाज और संगठन के कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post