पूर्वांचल मोर्चा,भाजपा,दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष संतोष ओझा का बाहरी दिल्ली जिले में प्रवास


    रिपोर्टर -अखिलेश द्विवेदी 

15 सितंबर,दिल्ली,भारतीय जनता पार्टी,दिल्ली प्रदेश के पूर्वांचल मोर्चा की ओर से संगठनात्मक दृष्टि से बाहरी दिल्ली जिले में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा का प्रवास हुआ।

प्रवास में मंगोलपुरी विधानसभा में जिला बाहरी दिल्ली पूर्वांचल मोर्चे के वर्तमान और पूर्व के सभी पदाधिकारी और पूर्वांचल के नेताओं ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा का स्वागत किया और भावी योजनाओं के लिए दिशा निर्देश प्राप्त किया।

संतोष ओझा ने इस समय चल रहे सदस्यता अभियान में पूर्वांचल मोर्चा को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।उन्होंने अपने पदाधिकारियों से कहा कि जिले की टीम योजना बनाकर प्रत्येक मंडल में जाए और बूथ स्तर तक पूर्वांचलियों से संपर्क करके उन्हें भाजपा का सदस्य बनाए।आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वांचलियों की बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वह केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में भूमिका निभाएं।दिल्ली को बनाने में पूर्वांचल के साथियों का अहम योगदान है।दिल्ली की बड़ी-बड़ी इमारतें पूर्वांचल के लोगों के श्रम और ईमानदारी की कहानी कह रही हैं।चाहे राजनीति की बात हो या सांस्कृतिक रूप से दिल्ली के अन्य प्रवासियों को प्रभावित करके जोड़ने की बात हो,हम सब सबसे अग्रणी रहते हैं।जैसे भारत हिंदू बाहुल्य देश है,इसलिए बहुसंख्यक आबादी का दायित्व भी बड़ा होता है।उसी प्रकार दिल्ली में पूर्वांचली बहुसंख्यक हैं और दिल्ली को बचाने में आप सबकी जिम्मेदारी भी अधिक है।सबको साथ लेते हुए सहयोग की भावना से हम आगे बढ़ें।

अपने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को सबने आश्वस्त किया कि पूर्वांचल मोर्चा भाजपा के सभी मोर्चों में पार्टी द्वारा दिए गए हर कार्यक्रम में अपना अग्रिम स्थान बनाए रखेगा।


ईसके बाद प्रदेश अध्यक्ष नांगलोई विधानसभा के लक्ष्मी पार्क इलाके में गए।जहां उन्होंने स्थापित गणेश जी की प्रतिमा का पूजन किया और गणेश जी का आशीर्वाद लिया।

गणपति पूजा समिति ने उनका नागरिक अभिनंदन किया। पूर्वांचल मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और क्षेत्र में पूर्वांचली नेता के रूप में अपनी अच्छी पहचान रखने वाले डॉ.अखिलेश द्विवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा को पगड़ी के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट किया। साथ आई टीम का भी फूलमाला और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

अखिलेश द्विवेदी के साथ भाजपा मुख्य टीम के स्थानीय मंडल अध्यक्ष रवि असवाल,मंडल उपाध्यक्ष राठौर जी ,कई बूथ अध्यक्षों सहित पूर्वांचल मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान मिश्रा,वरिष्ठ गायक अविनाश अद्वैत,प्रखंड अध्यक्ष मदन गुप्ता,राजेश यादव,ओंकार गुप्ता,पप्पू बघेल, दीपक गुप्ता,रमेश यादव,अमरजीत मौर्या,सज्जनलाल,छठ समिति से नारद प्रसाद ,महेंद्र,रजनीश शुक्ला,रामहर्ष आदि ने पूर्वांचल मोर्चा ,दिल्ली प्रदेश से आए सभी साथियों का भरपूर स्वागत किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post