नेपाल के सेलिब्रिटीज को दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अवॉर्ड से नवाजा गया

 

  8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, दिल्ली के    constitution क्लब में फेस महिला उपलब्धि पुरस्कार 2024 समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में नेपाल की प्रसिद्ध अभिनेत्री नीतू कोइराला, सामाजिक कार्यकर्ता और ब्यूटीशियन सुशीला थापा, गायिका अस्मी रिशाल और पत्रकार एवं इवेंट ऑर्गनाइज़र प्रिया मगरराती  को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह का आयोजन डॉ. मुस्तक अंसारी ने किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से 100 महिलाओं को पुरस्कारों से नवाजा गया। पुरस्कार विजेताओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, खेल, व्यवसाय और सामाजिक कार्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं शामिल थीं।
                                                                                    
डॉ. मुस्तक अंसारी ने कहा कि यह पुरस्कार समारोह महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पुरस्कार विजेताओं ने इस सम्मान के लिए अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि यह पुरस्कार उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post