पूर्वांचल मोर्चा द्वारा किराड़ी में ' मेरी मिट्टी,मेरा देश ' कार्यक्रम संपन्न

 

                   रिपोर्टर - अखिलेश द्विवेदी                           

  5सितंबर,दिल्ली-किराड़ी- पूर्वांचल मोर्चा,दिल्ली प्रदेश ,भाजपा     द्वारा जिला बाहरी दिल्ली की किराड़ी विधानसभा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना 'मेरी मिट्टी,मेरा देश ' का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में पांच प्रण के साथ कर्तव्यपथ पर शहीदों के लिए बनने वाले अमृत उद्यान के लिए शहीद परिवारों और प्रत्येक देशवासी के घर से कलश में एक मुट्ठी मिट्टी देकर भागीदार बनने के पुनीत कार्य की प्रशंसा की गई और सभी का सहयोग लेने की अपील की गई।                                                                    
  कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज तिवारी और प्रदेश प्रभारी श्री विजय भगत ने किया।मुबारक पुर डबास में हुए इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्वांचल मोर्चे के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन पांडेय ने कार्यक्रम प्रभारी श्री अखिलेश द्विवेदी के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न किया।                                                                   
बाहरी दिल्ली जिलाध्यक्ष श्री सियाराम शरण और पूर्व अध्यक्ष श्री बजरंग शुक्ला के साथ निगम पार्षद श्रीमती नीलू सिंह,स्थानीय मंडल अध्यक्ष श्री विजय तिवारी ने साथ में जनसंपर्क करके घरों से मिट्टी एकत्र करने में सहयोग किया।

पूर्वांचल मोर्चे से श्री अरुण प्रधान (प्रदेश उपाध्यक्ष)श्री संजय तिवारी (मीडिया प्रभारी)श्री अनिल राजभर (कार्यालय मंत्री) श्री रंजन सिंह (प्रदेश प्रचार मंत्री)श्री गिरीश पांडेय(जिला उपाध्यक्ष,मोर्चा)श्री भगवान मिश्रा (पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा), श्री रामनिवास जी, श्री विशाल चंदेल,श्री अनिल गोस्वामी के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं के अतिरिक्त सैकड़ों कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post