दिल्ली की प्राचीनतम रामलीलाओं का भूमि पूजन हुआ

 

    Reporter by -Priya Magarrati 

नई दिल्ली, 25 सितंबर 2023:दिल्ली की दो प्राचीनतम रामलीलाओं, नव श्री धार्मिक रामलीला कमिटी और लव कुश रामलीला कमिटी का रविवार भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

                                                 भूमि पूजन कार्यक्रम में रामलीला कमेटियों के अध्यक्षों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रामलीला के आयोजन की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई।सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली की रामलीलाएं देशभर में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने रामलीला कमेटियों को रामलीला का आयोजन भव्य और बेहतरीन तरीके से करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
                                           सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली सरकार रामलीलाओं के आयोजन में हर संभव मदद करेगी। उन्होंने रामलीलाओं के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति और धर्म के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।नव श्री धार्मिक रामलीला कमिटी और लव कुश रामलीला कमिटी का रविवार भूमि पूजन पर दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गर्ग जी भी समारोह में शामिल हुए और उन्होंने रामलीला कमेटी का आयोजक टीम को बधाई दी। उन्होंनेकमेटी का आयोजक को अगर मेरा सपोर्ट जरूरत होगी तो हमेशा सहयोग करने को कहा और दूसरे लोगो को भी सहयोग की अपील की।
                                                लव कुश रामलीला कमिटी की ओर से अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि रामलीला कमेटी इस साल भी रामलीला का आयोजन बेहतरीन तरीके से करेगी। उन्होंने रामलीला के आयोजन में सभी लोगों से आशीर्वाद की अपेक्षा की। रामलीलाओं का आयोजन 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा। रामलीलाओं का मंचन लालकिला मैदान में किया जाएगा।












Post a Comment

Previous Post Next Post