एक झुग्गी में रहने वाली लड़की महज 15 साल की मनीषा खारवा ने बॉलीवुड के बडी बडी स्टार किड्स को एक झटके में धूल चटा दी है


pic credit -social media                                               Reporter by -priya Magarrati 

आप यकीन करेंगे? एक झुग्गी में रहने वाली लड़की ने सारा अली खान, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और सुहाना खान जैसी बड़ी बड़ी स्टार किड्स को एक झटके में धूल चटा दी है। महज 15 साल की मनीषा खारवा को जाने माने लग्ज़री ब्यूटी ब्रैंड फॉरेस्ट ऐसे सिल्स ने अपना ब्रैंड ऐंबैसडर चुना है। मनीषा इस ब्रैंड के एक स्टोर में अपनी स्कूल की ड्रेस पहनकर पहुंची तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। स्टोर पर उसके बड़े से पोस्टर लगे थे। मनीषा के माता पिता दाने दाने को मोहताज थे।

मलेशिया के पिता घर चलाने के लिए बच्चों की पार्टी में जोकर बनकर जाया करते थे, जिससे परिवार का पेट पलता था। मलेशिया का मॉडल सफर 3 साल पहले 2020 में तब शुरू हुआ जब हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट हफमैन ने उसे देखा। रॉबर्ट मुंबई में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करने आए थे। रॉबर्ट की आँखों ने पहचान लिया कि इस लड़की की खूबसूरती हीरोइनों से कहीं ज्यादा है। रॉबर्ट ने मलेशिया का इंस्टाग्राम अकाउंट बना दिया और फैशनेबल तस्वीरों के साथ बढ़िया सा कैप्शन डालकर उन्हें पोस्ट कर दिया।

साथ ही दुनिया को उसकी कहानी भी बताई। बस यहीं से ये सिलसिला शुरू हुआ और आज मनीषा अपने सपने जी रही है। उसके इंस्टाग्राम पर 2लाख25 हजार फॉलोअर्स हैं। वो कई बड़ी मैगजीन के कवर पेज पर भी आ चुकी है। कोई सोच भी नहीं सकता की झुग्गी की रहने वाली ये बेटी बड़े बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ देगी। मोडलिंग के साथ साथ मलेशिया अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही है। इंग्लिश उसका फेवरेट सब्जेक्ट है और वो हर किसी से अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करती है। आप उसके अंग्रेजी सुनकर यही सोचने लगेंगे।

एक झुग्गी में रहने वाली बच्ची इतनी अच्छी अंग्रेजी कैसे बोल लेती हैं? मनीषा बहुत मेहनती है। मोडलिंग के साथ साथ पढ़ाई पर उसका पूरा फोकस है। हाल ही में स्कूल में वो अच्छे ग्रेड से पास हुई है। मलेशिया को तो कोई ये भी बताने वाला नहीं था कि मोडलिंग कैसे की जाती है, लेकिन मलेशिया ने खुद पोस्ट देना बॉडी को बैलेंस करना सीख लिया। आप उसके पोस्ट देखकर हैरान रह जाएंगे। ऐसा लगता है कि कोई प्रोफेशनल मॉडल हो। एक कहावत है कि कमल कीचड़ में खिलता है और मनीषा इस कहावत का सबसे बड़ा उदाहरण है।

मनीषा के चर्चे हॉलीवुड में भी हो रहे हैं। मनीषा बहुत जल्द इन्टरनैशनल प्रोजेक्ट्स में काम करने वाली है। बिना किसी की मदद के मलीशा ने इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। मनीषा को हमारा सलाम। 



Post a Comment

Previous Post Next Post