Reporter by -Priya Magarrati
प्रियंका चोपडा ने अपने बॉलीवुड के कैरिअर के बारे में कई सारे चौंका देने वाले खुलासे किए हैं और अब प्रियंका चोपडा ने एक और शॉकिंग खुलासा किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे जब एक डायरेक्टर ने प्रियंका चोपडा को अंडर गारमेंट्स दिखाने के लिए फोर्स किया तब सलमान ने प्रियंका की इज्जत बचाई।
जी हाँ, प्रियंका ने खुलासा किया है कि वो एक फ़िल्म कर रही थी और उस फ़िल्म का गाना ऐसा था कि उन्हें एक एक करके अपने कपड़े उतारने थे। तब प्रियंका ने अपनी स्टाइलिश से पूछा कि क्या मैं ज्यादा कपड़े पहन लू ताकि मेरी स्किन ना देखें?
वरना कपड़े खत्म हो जाएंगे और मेरे अंडर गारमेंट्स दिख जाएंगे। तब डाइरेक्टर बीच में आया और डायरेक्टर ने कहा कि अगर हेरोइन के अंडर गारमेंट्स नहीं देखेंगे तो फिर फ़िल्म कोई नहीं देखेगा। जिसके बाद प्रियंका को बहुत बुरा लगा और प्रियंका ने वो फ़िल्म बीच में ही छोड़ दी।
वो सेट पर गयी नहीं। इसी बीच प्रियंका जब उनकी दूसरी फ़िल्म शूट कर रही थी तब वो डाइरेक्टर दूसरी फ़िल्म के सेट पर प्रियंका से झगड़ने के लिए पहुँच गया। तब सलमान खान बीच में आए और उस डाइरेक्टर को रोका। प्रियंका ने अपने कैरिअर को लेकर ये भी खुलासा किया कि उनका मैनेजर उन्हें कुछ डायरेक्टर प्रोड्यूसर से मिलवाने लेकर गया था और तब उन्होंने प्रियंका को कहा कि ज़रा घूम के दिखाइए। इसके बाद उन्होंने प्रियंका को कहा की आपको ब्रेस्ट इम्प्लांट्स करवाने पड़ेंगे।
आपको अपने बम थोड़े हेवी करवाने पड़ेंगे, जो लाइन पर भी थोड़ा वर्क करवाना पड़ेगा। चिंता मत करो। यूएस का एक डॉक्टर है जिसे मैं जानता हूँ, वहाँ पर जाकर आप आपका इलाज करवा सकते है।
प्रियंका का कहना था कि सबसे बड़ी बात मेरे साथ जो मैनेजर था वो ये सब करवाने के लिए मान गया था। हालांकि प्रियंका ने कहा कि उन्होंने ये कुछ भी नहीं करवाया।
जैसी थी वैसी ही रही और और उसी तरह से उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया है।