मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! 67 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस निर्देशक सतीश कौशिक ने

 

Reporter by-Priya Magarrati 

परदे पर हमेशा अपनी कॉमेडी से लोगों को लोटपोट कर देने वाले सतीश कौशिक ने ज़िन्दगी में बहुत सितम झेल ए, जिन्हें सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। महज 2 साल का उनका बेटा मौत की नींद सो गया। इस घटना ने सतीश कौशिक को ऐसा हिलाया की सालों तक वो इस दुख से नहीं निकल सके। 

बॉलीवुड के टैलेंटेड ऐक्टर्स में से एक सतीश कौशिक ने फिल्मी दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया। 1983 में फ़िल्म मासूम से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर करियर की शुरुआत करने वाले सतीश कौशिक ने साल 1985 में शशि कौशल से शादी की। शादी के बाद सतीश कौशिक की जिंदगी में 9 साल बाद खुशियों ने दस्तक दी। 

साल 1994 में उनके घर पर बड़ी मिन्नतों के बाद बेटे का जन्म हुआ। इतने सालों बाद संतान पैदा हुई तो सतीश और उनकी पत्नी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। लेकिन महज 2 साल बाद ही 1996 में उनके बेटे शानू की मौत हो गई। 2 साल के संतान ने सतीश के हाथों में अपना दम तोड़ दिया। इस घटना ने सतीश कौशिक और उनकी पत्नी को झकझोर कर रख दिया। 

सतीश कौशिक को ऐसा लगा कि मानो किसी ने उनकी खुशियों का गला घोंट दिया हो। उम्र बढ़ती गई और सतीश कौशिक पिता नहीं बन पाए। लेकिन बेटे की मौत के 16 साल बाद सतीश कौशिक के घर में फिर से चमत्कार हुआ। सरोगेसी के जरिए साल 2012 में उनकी बेटी पैदा हुई। उस वक्त सतीश 57 साल के हो गए थे। इस उम्र में पिता बनकर भी सतीश कौशिक बहुत खुश थे। 

सतीश कौशिक अपनी बेटी बन चुका पर जान छिड़कते थे। वंशिका अभी महज 12 साल की है और सतीश कौशिक अपनी बेटी को छोड़कर चले गए हैं। बेटी सतीश के बहुत करीब थी। उसने जान का रो रोकर बुरा हाल है। बार बार वो जुबान से पापा पुकार रही है। अफसोस कि जीस बेटी के लिए सतीश जिंदगी जी रहे थे। आज उसी नन्ही परी को छोड़कर वो चले गए हैं। 12 साल की बच्ची बिना पापा के कैसे रहेंगी ये सोचकर कलेजा फट जाता है।



Post a Comment

Previous Post Next Post